छत्तीसगढ़

नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं ने दिया सेवा संकल्प, स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश

*‘नमो गाथा’ नुक्कड़ नाटक से बालिकाओं ने दिया सेवा संकल्प, स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश*

कवर्धा, अक्टूबर 2026। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, दुल्लापुर बाजार की बालिकाओं द्वारा नवधा मंच में ‘नमो गाथा’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बालिकाओं के संवाद, अभिनय एवं प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम श्री जयराम साहू, श्री भुनेश्वर चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक ठाकुर, अश्विनी चंद्राकर, राजीव श्रीवास्तव, सोनी सहित वरिष्ठ गणमान्यजन, ग्रामीण एवं पालकगण उपस्थित रहे।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने बालिकाओं के शानदार नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका कामिनी जोशी, शिक्षिकाएं नंदनी, किरण एवं सरस्वती, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य गिरीश साहू, अनिल मानिकपुरी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, पालकगण, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बालिकाओं को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पालकगण एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।नवधा मंच पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button