छत्तीसगढ़

सहसपुर लोहारा में प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण

*सहसपुर लोहारा में प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण*

*खाली स्थलों पर बनेंगे सामुदायिक भवन एवं चौक का होगा सौंदर्यीकरण*

*जनहित के कार्यों के लिए अतिक्रमण मुक्त कराई गई शासकीय भूमि*

कवर्धा,  नवंबर 2026। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में शासकीय स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नगर के सुनियोजित विकास को गति देने के उद्देश्य से आज राजस्व, नगरीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा चिन्हांकित स्थलों से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

सीएमओ ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए स्थलों का उपयोग जनहित एवं नगर विकास से जुड़े कार्यों के लिए किया जाएगा। इन स्थलों पर सामुदायिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की योजना भी तैयार की गई है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित राजस्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसका उपयोग व्यापक जनहित एवं नगर के विकास कार्यों के लिए सुनिश्चित करना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button