रेसिपी

कुकर में कढ़ी कैसे बनाएं? कुकर में कढ़ी बनाने का आसान तरीका

कढ़ी को बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं. दही और बेसन से बनी कढ़ी सही तरीके से बनाने पर स्वाद के साथ-साथ पाचन और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि कढ़ी बनाने में काफी समय लगता है और कई बार ये फट भी जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये झटपट कढ़ी रेसिपी आपके काम आ सकती है. इस तरीके से आप प्रेशर कुकर में सिर्फ कुछ मिनटों में स्वादिष्ट कढ़ी तैयार कर सकते हैं. कुकर में कढ़ी बनाने पर ने फटती नहीं और जल्दी भी बनती है. चलिए आपको बताते हैं कुकर में कढ़ी कैसे बनाएं?

कुकर में कढ़ी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @CookwithRenoo नाम के चैनल पर रेनू ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रेनू ने कुकर में कढ़ी बनाने का आसान तरीका बताया है. कढ़ी बनाने के लिए आधी कटोरी बेसन लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर बिना गुठली वाला घोल तैयार कर लें. इसके बाद इसमें 4 चम्मच दही मिलाएं और दोनों चीजों को अच्छी तरह फेंट लें.

कुकर में तड़का लगाएं

अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें एक हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और एक चुटकी हींग डालें. हींग कढ़ी का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. अब तैयार किया हुआ बेसन और दही का घोल कुकर में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से मिश्रण अच्छे से मिल जाता है और कढ़ी फटने की संभावना कम हो जाती है.

2 से 3 सीटी आने तक पकाएं

अगर आपके पास बेसन की पकौड़ी या अरबी के पत्तों की पकौड़ी पहले से बनी हुई है, तो उसे भी कढ़ी में डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. कुछ ही मिनटों में आपकी कढ़ी तैयार हो जाएगी.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button