पारंपरिक मिठास के लिए नारियल और गुड़ से बना पीठा आपको ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। पीठा की मिठास एकदम परफेक्ट होती है, जो न बहुत ज्यादा और न कम होती है। नारियल गुड़ पीठा वैसे असमिया डिश है जिसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसे भाप में पकाकर खाया जाता है। इसमें ताजा कसा हुआ नारियल और गुड़ की स्टफिंग भरी जाती है। आइये जानते हैं नारियल गुड़ पीठा की आसान रेसिपी।
नारियल गुड़
240 ग्राम सफेद चावल
चौथा स्टेप- इसी तरह सारे पीठा तैयार कर लें। आप इन्हें ढककर करीब 20 मिनट तक स्टीम करें। स्टीम किए हुए पीठा को एक छलनी में निकाल लें और पीठों के ऊपर थोड़ा ठंडा पानी डालें। इससे पीठे एक-दूसरे से चिपकेंगे नहीं। तैयार है आपके लिए स्वादिष्ट नारियल गुड़ के पीठा। इन्हें आप पूरे परिवार को खिलाएं।
100 ग्राम ताजा कद्दूकस नारियल
40 ग्राम गुड़ पाउडर
1 चम्मच इलायची पाउडर
थोड़ा नमक
पहला स्टेप- सबसे पहले एक कप चावल को अच्छी तरह धो लें और पानी निकाल दें। चावल को सूखने के लिए ट्रे पर फैला दें। फिर पीसकर पाउडर बना लें और छान लें। चावल के आटे को मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनें जब तक कि हल्की खुशबू न आने लगे। इसे एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालें और नमक मिला दें।
दूसरा स्टेप- अब पानी उबालें और गर्म पानी से हल्का नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा गूंथने के लिए सिर्फ उबलते पानी का इस्तेमाल करें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। अब आपको स्टफिंग तैयार करनी है। स्टफिंग के लिए कद्दूकस किए नारियल को धीमी आंच पर थोड़ी देर के लिए सूखा भून लें। इससे नारियल का स्वाद और फ्लेवर बढ़ जाएगा।
तीसरा स्टेप- अब नारियल में गुड़, इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। गुड़ के पिघलने तक आपको इसे पकाना है। सारी चीजों को मिलाकर स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें। अब चावल के आटे में से नींबू जितना लें और उसकी एक पैटी बनाएं। अब उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल का मिक्सचर भरें। इसे मोड़कर गुजिया की शेप दें।





