छत्तीसगढ़

*सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के तहत लगातार वैधानिक कार्यवाही जारी।*

*

*सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के तहत लगातार वैधानिक कार्यवाही जारी।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं दुकानों में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.11.2026 को थाना पंडरिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 07 अलग-अलग प्रकरणों में 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वहीं जिले के अन्य थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरणों में 04 आरोपियों तथा जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 01 प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

*थाना पंडरिया – आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरणों में 07 आरोपी-* थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 242/26 एवं 243/26, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर रामजी पिता भिखारी यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी खैरझिटी पुराना एवं शिव पिता कलीराम गायकवाड़, उम्र 42 वर्ष, निवासी नवागांव हटहा के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 244/26, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपनी दुकान में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर पारसराम पिता रामप्रसाद मरावी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरिया के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त अपराध क्रमांक 245/26, 246/26, 247/26 एवं 248/26, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर मुकेश पिता मीलाराम मरकाम, उम्र 24 वर्ष, परमेश्वर पिता कन्हैया टेकाम, उम्र 31 वर्ष, रमेश पिता कन्हैया टेकाम, उम्र 30 वर्ष एवं मयाराम पिता गुहरा धुर्वे, उम्र 40 वर्ष, सभी निवासी ग्राम लिम्हईपुर के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

*चौकी दामापुर –* आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण में 01 आरोपी: सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए जाने पर अपराध क्रमांक 197/26, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कमलेश पिता भाव सिंह ओगरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी चुचरूंगपुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

*थाना पिपरिया –* आबकारी अधिनियम के तहत 03 प्रकरणों में 03 आरोपी: थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में दुकानों पर लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के अलग-अलग मामलों में अपराध क्रमांक 410/26, 411/26 एवं 412/26, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत जलेश पिता नीलकंठ यादव, उम्र 35 वर्ष, चंदन पिता ईश्वरी चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष एवं रामकुमार पिता बुधारू गंधर्व, उम्र 50 वर्ष, सभी निवासी ग्राम दशरंगपुर के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में शराब एवं नगद रकम जप्त की गई।

*थाना कवर्धा –* जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 01 प्रकरण में 05 आरोपी: थाना कवर्धा क्षेत्र के ग्राम दौजरी स्थित महामाया मंदिर की परछी में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर अपराध क्रमांक 559/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत राजाराम चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, नानू यादव, नकुल साहू एवं राजू निर्मलकर, सभी निवासी ग्राम दौजरी, थाना कवर्धा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से 6,300/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, दुकानों में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने एवं जुआ जैसी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button