छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कबीरधाम यातायात पुलिस की विशेष वाहन चेकिंग, 35 वाहनों के चालकों एवं परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) से किया गया परीक्षण।*

 

*स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कबीरधाम यातायात पुलिस की विशेष वाहन चेकिंग, 35 वाहनों के चालकों एवं परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) से किया गया परीक्षण।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन कराने लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाए जाने संबंधी प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए आज यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देश में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई। यातायात पुलिस की टीम द्वारा केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के बच्चों को लाने-ले जाने में संलग्न स्कूल बसों की जांच की गई।

इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के माध्यम से कुल 35 वाहनों के चालकों एवं परिचालकों की जांच की गई। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालक नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो। चेकिंग के दौरान कोई भी चालक अथवा परिचालक शराब अथवा अन्य किसी नशे में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया।

यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों को वाहन संचालन के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी जिले के विभिन्न स्कूलों की बसों के चालकों एवं परिचालकों की बिना पूर्व सूचना के आकस्मिक चेकिंग की जाएगी। यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्कूल बसों का सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

*कबीरधाम यातायात पुलिस की “अपील”*

अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों तथा उनके चालकों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। यदि कोई चालक नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ दिखाई दे अथवा इस संबंध में कोई शिकायत हो, तो तत्काल यातायात पुलिस को सूचित करें।

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की वाहन चेकिंग एवं निगरानी की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button