मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय – आशीष जैन
बेमेतरा/नवागढ़/भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों का गौरवपूर्ण कार्यकाल पूर्ण किया है। यह अवधि देश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के नए आयाम स्थापित करने वाली रही है। मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, पीएम सूर्य घर योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रमों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान, विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम, लाभार्थी संपर्क अभियान, युवा संवाद, महिला सम्मेलन, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, चौपाल, प्रेस वार्ता, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है।
हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दे





