Blog

स्वदेशी व्यापारी मंच ने रिटेल व्यापारियों को बांटे 12 लाख रुपए के सिक्के

बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से स्वदेशी व्यापारी मंच की अनूठी पहल

भिलाई। स्वदेशी व्यापारी मंच द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से गुरूवार को पावर हाउस बाजार में सिक्का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार के व्यापारियों को लगभग 12 लाख रुपये की चिल्लर (सिक्के) वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश संयोजक अजय भसीन एवं प्रदेश सहसंयोजक गार्गी शंकर मिश्र की उपस्थिति में व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई।

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी बढ़ने के साथ ही छोटे नोटों एवं सिक्कों की आवश्यकता भी बढ़ जाती है। ग्राहकों को शेष राशि लौटाने में व्यापारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई। इस वितरण से पावर हाउस बाजार के व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी और व्यापारिक लेन-देन भी सुगम होगा।

अजय भसीन ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी मंच का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि व्यापारियों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना भी है। बाजार मजबूत होगा तो व्यापार मजबूत होगा और व्यापार मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि व्यापारी हित में इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रहनी चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से मंच ने एक बार फिर व्यापारियों के साथ खड़े रहने और स्थानीय बाजारों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।  इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम ओबेरॉय,विकास पांचाल,चिन्ना राव ,निरंकार सिंह सक्रिय रहे। अजय भसीन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबन्धक जी व पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

The post स्वदेशी व्यापारी मंच ने रिटेल व्यापारियों को बांटे 12 लाख रुपए के सिक्के appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button