*सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच ने चलाया ‘शिक्षा साथी अभियान’, आयोजित की क्विज़ प्रतियोगिता और किया वृक्षारोपण।*
*सांकरा*जोंक,: स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा शिक्षा और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा* में ‘*शिक्षा साथी अभियान*’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शाला के बच्चों को कॉपी, पेन एवं बिस्किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बच्चों को ‘शिक्षा साथी अभियान’ के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर देते हुए बच्चों को प्रकृति से जुड़ने की सीख दी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से शाला परिसर में बच्चों के हाथों से पौधारोपण करवाया गया, ताकि बच्चे पेड़-पौधों के महत्व को समझ सकें और भविष्य में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें।
वहीं मंच के सचिव सोनू गोयल ने बच्चों को आज की ‘डिजिटल जनरेशन’ (आधुनिक डिजिटल युग) के बारे में महत्वपूर्ण शिक्षा दी। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित व सही उपयोग के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सक्रिय सदस्य पंकज अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल एवं हर्षित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दिल छू लेने वाला स्वागत और भव्य सम्मान : जब मंच की टीम स्कूल पहुंची, तो छोटी-छोटी बच्चियों ने जिस अत्यंत अनुशासित और आत्मीय तरीके से ‘फ्लैग’ (Flag Salute) करके और पुष्पगुच्छ देकर हमारा स्वागत किया, उसने हम सभी को भाव-विभोर कर दिया। स्वागत से लेकर पूरे कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार द्वारा मंच के सभी सदस्यों का जो भव्य और भावपूर्ण सम्मान किया गया, वह हमारे लिए अविस्मरणीय है। इतनी छोटी उम्र में बच्चों का ऐसा अनुशासन और बड़ों के प्रति ऐसा आदर भाव सचमुच सराहनीय है।
बच्चों को इतने ऊँचे संस्कार देने और पूरे कार्यक्रम में मंच को इतना मान-सम्मान देने के लिए हम प्रधान पाठिका *श्रीमती हेमलता प्रधान जी एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला जी* को हृदय से नमन करते हैं। आपने इन बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ बड़ों का आदर करना सिखाया है, जो आपकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। सांकरा को आप जैसी शिक्षिकाओं पर नाज है!
बच्चों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास के लिए मंच द्वारा एक क्विज़ कॉम्पिटिशन (प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता) का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विजेता छात्राओं को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया।




