Blog

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने  रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मालिक विनोद गर्ग और निदेशक संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया है। इस मामलें में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी विवेचना जारी है।

बता दें स्क्रैप चोरी के मामले की जांच के दौरान लोहे स्कैप अकलोरडीही खदान पारा  स्थित ए.के. टेड्रर्स से  भारी मात्रा में स्कैप  बरामद हुआ था। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से  भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इन दो गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक कुल 21 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

The post भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामला : रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button