*दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*
कवर्धा, अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम मरका निवासी हेमचंद चैहान की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता परमेश्वर कोे, ग्राम पिपरकछार माठपुर निवासी उर्मिला की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता सवनु बैगा को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।





