छत्तीसगढ़

बिहान मिशन के प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, कृषि-पशु सखियों को लखपति दीदी बनाने पर दिया जोर*

*बिहान मिशन के प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, कृषि-पशु सखियों को लखपति दीदी बनाने पर दिया जोर*

*जैविक खेती और पशुपालन से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 80 सखियों को मिल रहा व्यवहारिक प्रशिक्षण*

कवर्धा,  दिसंबर 2025/ कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत कृषि एवं पशु सखियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी ने राजपूत भवन में संचालित 5 दिवसीय कृषि एवं पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक बोड़ला एवं पंडरिया की 40-40 कृषि एवं पशु सखियों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें उन्हें आजीविका संवर्धन, जैविक खेती एवं पशुपालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ दी जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री त्रिपाठी ने प्रशिक्षण ले रही सखियों से संवाद कर उनके कार्यों, अनुभवों और ग्राम स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली।
सीईओ ने पशु सखियों को पशुपालक दीदियों को अधिक से अधिक लखपति दीदी बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं कृषि सखियों से जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। कृषि सखियों ने बताया कि वे निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र, जीवामृत एवं घन जीवामृत जैसी जैविक दवाइयाँ घर एवं गांव में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों से तैयार कर किसानों को उपयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन प्रयासों से जहां किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, वहीं कृषि सखियों की आजीविका में भी वृद्धि हो रही है और कई दीदियाँ लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। सीईओ श्री अजय त्रिपाठी ने बिहान टीम सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर इन दीदियों को निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि ग्रामीण आजीविका को मजबूत किया जा सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button