छत्तीसगढ़

हनुमान वाटिका के सामने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*

*हनुमान वाटिका के सामने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को मारने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।*

*आरोपी नंदू यादव के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 556/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*

कबीरधाम जिले में अपराध, असामाजिक गतिविधियों एवं आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक- 22.11.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान वाटिका के सामने, कवर्धा में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार छुरा लेकर हवा में लहरा रहा है तथा वहां उपस्थित लोगों एवं आने-जाने वाले राहगीरों को मारने की धमकी देकर डरा-धमका रहा है। इससे मौके पर उपस्थित लोगों एवं राहगीरों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके के लिए टीम रवाना होकर हनुमान वाटिका के सामने पहुंची, जहां एक व्यक्ति हाथ में धारदार छुरा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे उपस्थित गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू यादव पिता गोवर्धन यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, राजमहल चौक, कवर्धा, थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम बताया।

*धारदार हथियार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही-* आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार छुरा, जिसकी मुठ सहित कुल लंबाई लगभग 11 इंच, फल की लंबाई लगभग 6 इंच एवं चौड़ाई लगभग 1 इंच थी, गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी को उक्त हथियार के संबंध में वैध अनुज्ञा प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा अपने पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया गया।

आरोपी नंदू यादव का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 556/2026 पंजीबद्ध कर दिनांक- 22.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्याय रिमांड पर भेजा गया है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button