छत्तीसगढ़

नवीन मेडिकल काॅलेज भवन का निर्माण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश*

*संभागायुक्त ने शासकीय मेडिकल काॅलेज कवर्धा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*नवीन मेडिकल काॅलेज भवन का निर्माण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश*

कवर्धा, सितंबर 2026। संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज शासकीय मेडिकल काॅलेज कवर्धा का निरीक्षण कर वहां का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने शासकीय मेडिकल काॅलेज के अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर क्रियाकलापों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जिला मुख्यालय कबीरधाम के नए बस स्टैड के पास घोठिया में निर्माणाधीन नवीन मेडिकल काॅलेज भवन के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से नवीन मेडिकल काॅलेज भवन का निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने मेडिकल काॅलेज के डीन एवं अधिकारियों से शासकीय मेडिकल काॅलेज के छात्रावासों में विद्यार्थियों की शिफ्टिंग के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने कन्या छात्रावास में छात्राओं के शिफ्ट होने की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. प्रतिभा जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री चेतन साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
संभागायुक्त ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या सामने आने पर उसका समय पर निराकरण किया जाए, ताकि कार्य की गति प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान संभागायुक्त ने शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रतिभा जैन एवं संबंधित अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में विद्यार्थियों की शिफ्टिंग के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कन्या छात्रावास में छात्राओं की शिफ्टिंग का कार्य किया जा चुका है। संभागायुक्त ने छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए और विद्यार्थियों तथा चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने संभागायुक्त को जिले में मेडिकल कॉलेज से संबंधित व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन नवीन भवन की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी कॉलेज की विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रगति से अवगत कराया।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली का किया अवलोकन*

संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक सहभागिता, सेवा भावना एवं रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button