छत्तीसगढ़

सेवा मेरा योगदान उत्सव के तहत पशु चिकित्सा संस्थानों में श्रमदान एवं पौधरोपण

*सेवा मेरा योगदान उत्सव के तहत पशु चिकित्सा संस्थानों में श्रमदान एवं पौधरोपण*

*पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कवर्धा, सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा मेरा योगदान उत्सव” के तहत कबीरधाम जिले के समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संस्थानों के परिसर की साफ-सफाई के साथ पौधरोपण किया और “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश प्रसारित किया।

अभियान के दौरान पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों के परिसर, आसपास के क्षेत्रों तथा आने-जाने वाले स्थानों की सफाई की गई। इस दौरान अनावश्यक सामग्री एवं कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि कार्यस्थल को भी बेहतर एवं सकारात्मक बनाता है। “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश के साथ आयोजित इस गतिविधि में विभागीय अमले ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने तथा पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button