छत्तीसगढ़

कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की ली प्रतिज्ञा’

कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की ली प्रतिज्ञा’
’नारायणपुर,अक्टूबर 2026//’  भ्रष्टाचार के उन्मूलन तथा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय, नारायणपुर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री दुष्यंत कीर्तिमान कोशले ने कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।
शपथ कार्यक्रम में भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बाधा बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।  सभी हितधारकों की सहभागिता से ही प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस पहल का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाना है। सत्यनिष्ठा की यह शपथ अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। सत्यनिष्ठा के शपथ के समय जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button