छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की अंतरिम मेरिट सूची जारी, कौशल परीक्षा 30 अक्टूबर को’

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की अंतरिम मेरिट सूची जारी, कौशल परीक्षा 30 अक्टूबर को’
नारायणपुर,  अक्टूबर 2026 // जिला पंचायत नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव के नवीन स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतरिम मेरिट सूची (प्रवर्गवार) का प्रकाशन कर दिया गया है। कौशल परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों की परीक्षा 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 9रू30 बजे से शासकीय महिला आईटीआई नारायणपुर में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत नारायणपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत संशोधित पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर 12 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का गठित समिति द्वारा निराकरण करने के पश्चात निराकृत सूची एवं अंतरिम मेरिट सूची (प्रवर्गवार) का प्रकाशन किया गया है।
उक्त सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.दंतंलंदचनत.हवअ.पद तथा जिला कार्यालय, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है। कौशल परीक्षा के लिए चिन्हांकित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button