छत्तीसगढ़

राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने शिक्षक दिवस पर प्राचार्यों व शिक्षकों को किया सम्मानित

*राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा ने शिक्षक दिवस पर प्राचार्यों व शिक्षकों को किया सम्मानित*

सांकरा। ‘मारवाड़ी युवा मंच सांकरा’ द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के गुरुजनों का सम्मान किया गया। राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से मंच के पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक देवांगन जी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आदर व्यक्त किया। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री धरणीधर कर जी का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त, शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता प्रधान एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला को भी शॉल व श्रीफल देकर मंच द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

*मंच की एक अनुठी पहल की पौधा भेंट कर किया प्रकृति का सम्मान “गुरुजनों का सम्मान, पर्यावरण का मान: पौधों के रूप में मंच ने शिक्षकों को एक ऐसा उपहार दिया है जो निरंतर बढ़ता रहेगा और प्रकृति को समृद्ध करेगा।”*

इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सहसचिव दिनेश अग्रवाल सहित सक्रिय सदस्य दीपक अग्रवाल और पंकज अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को सही मार्ग दिखाने और भविष्य के कर्णधारों को गढ़ने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button