छत्तीसगढ़

तेंदुआ दिखने की सूचनाओं पर कबीरधाम पुलिस एवं वन विभाग अलर्ट, लगातार की जा रही पेट्रोलिंग।*

*तेंदुआ दिखने की सूचनाओं पर कबीरधाम पुलिस एवं वन विभाग अलर्ट, लगातार की जा रही पेट्रोलिंग।*

*भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचें, वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को दें सूचना।*

कबीरधाम जिले में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने संबंधी सूचनाओं के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस एवं वन विभाग सतर्क हैं। प्राप्त सूचनाओं की जांच की जा रही है तथा पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय रखा गया है।

पूर्व में ग्राम जैतपुरी के खेत में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर-01 टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी तथा वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचित कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया था। इसी प्रकार, कवर्धा शहर स्थित निजी अस्पताल परिसर में भी तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया था।

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई देने संबंधी प्रसारित सूचनाओं की जांच की जा रही है। इनमें से कई सूचनाएं भ्रामक पाई जा रही हैं। अतः आम नागरिकों से अपील है कि बिना पुष्टि के वन्यजीव दिखाई देने संबंधी खबरें, फोटो अथवा वीडियो प्रसारित न करें और न ही अफवाह फैलाएं। इससे अनावश्यक भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

*कबीरधाम पुलिस की अपील*

यदि किसी स्थान पर वास्तव में तेंदुआ अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देता है, तो तत्काल डायल 112 अथवा वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीव के पास जाने, उसे देखने के लिए भीड़ लगाने, पकड़ने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी सतर्क करें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि जिम्मेदारी एवं सतर्कता का परिचय दें, भ्रामक सूचनाओं से बचें और किसी भी वास्तविक घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देकर जनसुरक्षा एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button