छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय युवा संसद चैंपियनशिप 3 नवंबर को कवर्धा में*

*जिला स्तरीय युवा संसद चैंपियनशिप 3 नवंबर को कवर्धा में*

*‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे विचार, शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद चैंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में किया जाएगा। मेरा युवा भारत, कवर्धा और शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। आयु की गणना के लिए 17 अगस्त 2026 को निर्धारित कट-ऑफ तिथि माना जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की विषय पर समझ, विचारों की स्पष्टता, संवाद शैली, रचनात्मकता, भाषा के प्रवाह और निर्धारित समय-सीमा के पालन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान, तार्किक चिंतन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलेगा।

*ऑनलाइन पंजीयन के लिए लिंक जारी*

इच्छुक पात्र युवा आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक है:

https://mybharat.gov.in/vo/pages/event_detail?event_name=District-Level-Viksit-Bharat-Youth-Parliament-2027&key=891228632891

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button