छत्तीसगढ़

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8,900/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त।*

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8,900/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त।*

*थाना पिपरिया पुलिस एवं पुलिस चौकी दशरंगपुर द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 04 अलग-अलग प्रकरणों में की कार्यवाही।*

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं आबकारी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम घोठिया में जुआ खेल रहे चार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की। वहीं, थाना पिपरिया पुलिस एवं पुलिस चौकी दशरंगपुर द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

*थाना कवर्धा पुलिस की कार्यवाही*

ग्राम घोठिया के तालाब पार में सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे चार आरोपियों अन्ना भटट एवं वाल्मिकी डहरिया, दोनों निवासी घोठिया तथा जगेशर पटेल एवं रंजीत बंजारे, दोनों निवासी छिरहा, थाना कवर्धा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 8,900/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई। इस संबंध में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

*थाना पिपरिया एवं पुलिस चौकी दशरंगपुर की कार्यवाही*

थाना पिपरिया पुलिस द्वारा बड़े बाजार के पास, पिपरिया में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर साहेबदास पिता स्व. लसरिया बंजारे, उम्र 65 वर्ष, निवासी भीमपुरी, थाना कवर्धा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2026, धारा 36(च), 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में पुलिस चौकी दशरंगपुर द्वारा ग्राम दशरंगपुर में आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर मिलन पिता धनसाय निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी दशरंगपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

वहीं, ग्राम दशरंगपुर में अपनी दुकान पर लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में ओमप्रकाश पिता अनुज निषाद, उम्र 26 वर्ष तथा अहमद पिता नवाब खान, उम्र 44 वर्ष, दोनों निवासी दशरंगपुर के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 340/2026 एवं 341/2026, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं आबकारी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button