दरअसल, घर पर रसगुल्ले बनाते समय सबसे बड़ी परेशानी छेना सही तैयार करने और रसगुल्लों को स्पंजी रखने की होती है. कई बार गेंदें पकते ही टूट जाती हैं या फिर इतनी सख्त हो जाती हैं कि चाशनी में डूबे होने के बावजूद बाजार जैसा स्वाद नहीं आता. लेकिन छेने की नमी, उसकी अच्छी तरह मसलने की प्रक्रिया और पकाने के सही तरीके पर ध्यान दिया जाए तो यह मिठाई घर में भी अच्छी बन सकती है. यहां जानिए प्रेशर कुकर में रसगुल्ले बनाने का आसान तरीका.रसगुल्ले बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
घर पर स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए 1 लीटर दूध, 1 छोटा चम्मच मैदा, 1 कप चीनी, 3 कप पानी और करीब आधे नींबू का रस चाहिए. नींबू के रस को सीधे दूध में डालने के बजाय थोड़े पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर रहेगासबसे पहले तैयार करें मुलायम छेना
रसगुल्ले की असली नींव उसका छेना होता है. दूध को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह उबालें. उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें. अब नींबू के रस को थोड़े पानी में मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें. कुछ ही देर में दूध फट जाएगा और छेना अलग दिखाई देने लगेगा. इसे मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें. छेने से निकला थोड़ा तरल अलग रख सकते हैं, जिसे बाद में चाशनी में मिलाया जा सकता है. अब छेने को साफ पानी से 2-3 बार धोएं, ताकि नींबू का खट्टापन पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद कपड़े को दबाकर अतिरिक्त पानी निकालें, लेकिन छेने को बिल्कुल सूखा न करें.छेना जितना चिकना, रसगुल्ला उतना बेहतर
अब छेने को प्लेट में निकालकर हथेली से करीब 5 मिनट तक मसलें. यह चरण थोड़ा मेहनत वाला जरूर है, लेकिन यहीं से रसगुल्ले की बनावट तय होती है. छेना चिकना और एकसार होने लगे तो इसमें एक छोटा चम्मच मैदा मिलाएं. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हथेलियों के बीच अच्छी तरह गोल करें. ध्यान रखें कि गेंदों की सतह पर कोई दरार न हो. छोटी सी दरार भी पकते समय रसगुल्ले के टूटने की वजह बन सकती है.
0 2,500 1 minute read





