नाखूनों का इस्तेमाल रोजमर्रा के कई कामों में होता है. डिब्बे का ढक्कन खोलने से लेकर बागवानी या मिट्टी में काम करने तक, नाखून लगातार धूल, मिट्टी और गंदगी के संपर्क में आते रहते हैं. ऐसे में इनके नीचे मैल जमा होना आम बात है. अगर समय-समय पर नाखूनों की सही तरीके से सफाई न की जाए, तो गंदगी के साथ बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं जिससे इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको हाथ और पैर के नाखूनों को साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं सही तरीका…
हाथ के नाखून को कैसे करें साफ?
बर्तन धोने वाले साबुन से हाथ और नाखून साफ करें
अनुसार डिश सोप यानी बर्तन साफ करने वाले लिक्विड हाथों और नाखूनों में जमी चिकनाई, तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है. इससे नाखूनों के नीचे जमा मैल भी आसानी से साफ हो जाता है.
हैंड क्लीनर का इस्तेमाल करें
अगर आपके हाथों में अक्सर मिट्टी, ग्रीस या ज्यादा गंदगी लगती है, तो इसके लिए बाजार में मिलने वाले हैंड क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये साबुन की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
मुलायम कपड़े से सफाई करें
नाखूनों के नीचे और आसपास की जगह को साफ करने के लिए आप मुलायम वॉशक्लॉथ या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें. इस्तेमाल के बाद कपड़े को अच्छी तरह धोना न भूलें.
गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
नाखून साफ करते समय बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इससे गंदगी भी आसानी से निकलती है और त्वचा व नाखून ज्यादा रूखे नहीं होते.
क्यूटिकल स्टिक का इस्तेमाल करें
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार नाखूनों के नीचे जमी मिट्टी और मैल को धीरे-धीरे निकालने के लिए क्यूटिकल स्टिक का उपयोग कर सकते हैं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं, ताकि नाखून या त्वचा को नुकसान न पहुंचे.
नहाने के बाद नाखून काटें
नहाने या पैरों को भिगोने के बाद नाखून मुलायम हो जाते हैं, जिससे उन्हें काटना और साफ करना आसान हो जाता है. इसलिए इसी समय नाखून ट्रिम करना बेहतर माना जाता है.
पैरों और नाखूनों को अच्छी तरह सुखाएं
धोने के बाद पैरों और उंगलियों के बीच की नमी को तौलिये से अच्छी तरह सुखा लें. गीलापन रहने से बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं.
मॉइस्चराइजर लगाएं
सफाई के बाद पैरों और नाखूनों पर मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं. इससे त्वचा और नाखून स्वस्थ रहते हैं तथा रूखापन कम होता है.





