एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. हर महीने की तरह जून में भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें. हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद कई शहरों में उपभोक्ताओं को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं.17 जून 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल जून में बढ़ी हुई कीमतें ही लागू हैं. तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में LPG के रेट रिलीज करते हैं.
जून में कितनी बढ़ी थी कीमत?
7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया.
शहर अनुसार, LPG के दाम-
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 3113.5 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 3067.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3256.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3283.0 रुपये |
| जयपुर | 945.5 रुपये | 3141.0 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 3113.50 रुपये |
| पटना | 1031.5 रुपये | 3400.5 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.0 रुपये | 3290.5 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.5 रुपये | 3136.0 रुपये
|
कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
घरेलू सिलेंडर के अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी जून की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गया.
क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं का असर LPG की कीमतों पर पड़ रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है.
कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक संबंधित कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपने शहर के ताजा LPG रेट चेक कर सकते हैं





