गरमा-गरम छोले भटूरे का कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आता है। खासकर जब घर के बने हुए भटूरे हों, तब तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। घर पर भटूरे बनाने का एक फायदा ये भी है कि आप इन्हें हेल्दी टच भी दे सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर मैदा को गेहूं के आटे से रिप्लेस कर दिया जाए, तो जो लोग मैदा अवॉइड करते हैं या घर में छोटे बच्चे हैं, उनके लिए भी भटूरे बनाए जा सकते हैं। गेहूं के आटे के भटूरे सुनने में थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन यकीन मानिए ये एकदम फूले-फूले और टेस्टी बनते हैं। अगर आटा सही से लगाया हुआ हो, तब तो मैदा वाले भटूरे भी इसके आगे फेल हैं। तो चलिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स जानते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप मार्केट जैसे भटूरे घर में बना सकते हैं वो भी पूरी तरह से बिना मैदा के।
बिना मैदा के भटूरे कैसे बनाएं?
दही में ये चीजें मिलाकर लगाएं भटूरे का आटा
भटूरे मैदा के हों या गेहूं के आटे के, आमतौर पर इनका डो दही से लगाया जाता है। दरअसल दही से फर्मेंटेशन में मदद मिलती है और भटूरे का टेक्चर भी परफेक्ट आता है। हालांकि दही के साथ-साथ कुछ चीजें और भी एड करनी होती हैं, तभी भटूरे स्वादिष्ट बनते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप ढाई कप गेहूं का आटा ले रहे हैं, तो बताई गई मात्रा में दही और बाकी चीजों को मिक्स कर के आटा लगाएं।
इसके लिए बाउल में एक कप ताजा दही या मट्ठा (बटरमिल्क) लें। इसमें एक चम्मच नमक, तीन चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच चीनी एड करें। चीनी इसलिए जरूरी है क्योंकि ये फर्मेंटेशन में मदद करती है और इससे भटूरे का रंग परफेक्ट आता है। इन्हें अच्छे से फेंट लें, ताकि सभी चीजें आपस में पूरी तरह मिक्स हो जाएं।

सूजी मिलाने से परफेक्ट टेक्चर आएगा
भटूरे के आटे में थोड़ा सी सूजी जरूर मिक्स करें। सूजी मिलाने से भटूरे में कुरकुरापन आता है, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके लिए दही वाले मिक्सचर में आधा कप के करीब सूजी एड करें और अच्छे से मिक्स कर के 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। सूजी को रेस्ट देना बहुत जरूरी है, ताकि वो अच्छी तरह से फूल जाए।