देश दुनिया

स्कूल में मैडम जी ने ‘छतरी ना खोल बरसात में’ गाने पर किया डांस, बच्चों ने दिया साथ, देख मुस्कुरा उठे टीचर्स!

स्कूल सिर्फ पढ़ाई करने की जगह नहीं होता, बल्कि यहीं से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास भी शुरू होता है. खासकर महिला शिक्षिकाओं (मैडम) का बच्चों के साथ एक अलग ही रिश्ता होता है. कई बच्चे अपनी मैडम को सिर्फ टीचर नहीं, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक और मां जैसा स्नेह देने वाला इंसान मानते हैं. जब शिक्षक बच्चों के साथ हंसते हैं, खेलते हैं या किसी एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं, तो बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और स्कूल का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. यही वजह है कि स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस और दूसरी रचनात्मक एक्टिविटीयों को भी बढ़ावा दिया जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैडम जी अपने छात्रों के साथ क्लासरूम में फिल्मी गाने ‘छतरी ना खोल बरसात में’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं.दअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के एक क्लासरूम में कई बच्चे मौजूद हैं. इसी दौरान बैकग्राउंड में ‘छतरी ना खोल बरसात में’ गाना बजता है. गाना शुरू होते ही मैडम जी मुस्कुराते हुए डांस करना शुरू कर देती हैं. कुछ ही पलों में खड़ी 2 बच्ची भी उनका साथ देने लगते हैं. तीनों पूरे उत्साह के साथ डांस स्टेप्स करते हैं. क्लासरूम का माहौल पढ़ाई से हटकर खुशी और मस्ती से भर जाता है.टीचर्स और छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में मौजूद दूसरे छात्र और शिक्षक भी इस खूबसूरत पल का आनंद लेते नजर आते हैं. सभी के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई देती है. मैडम जी भी बच्चों के साथ बिना किसी झिझक के पूरे उत्साह से डांस करती हैं. यही अपनापन और सहजता लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है कि स्कूल का माहौल जितना दोस्ताना होगा, बच्चे भी उतनी ही खुशी के साथ सीखेंगे.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button