भिलाई। कुम्हारी में दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्कूटी में बच्चों समेत 5 लोग सवार थे। सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच हादसा हुआ। ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड़ा था और तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा घुसी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मली जानकारी के अनुसार स्कूटी अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) चला रही थीं। उनके साथ लक्ष्मी निर्मलकर 26 वर्ष और तीन बच्चे . यासना, उम्र 7 वर्ष, डॉली, उम्र 4 वर्ष और भावेश, उम्र 8 वर्ष सवार थे। सभी बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे। इनकी स्कूटी हाइवे पर खड़े क्रमांक CG 07 NA 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे स्कूटी टकरा गई। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में अमृत निर्मलकर, लक्ष्मी निर्मलकर, यासना और डॉली की मौत हो गई। वहीं भावेश, घायल हो गया जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला स्थित मर्चुरी में रखा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ हेतु थाना लाया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
The post Breaking News : सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर से टकराई स्कूटी, दो बच्चों सहित चार की मौत… एक घायल appeared first on ShreeKanchanpath.




