छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, सोशल मीडिया पर मर्यादित व्यवहार एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की दी गई समझाइश।*

*चौकी बैजलपुर पुलिस ने ग्राम खारिया में लगाया पुलिस जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।*

*साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन, सोशल मीडिया पर मर्यादित व्यवहार एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की दी गई समझाइश।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चौकी बैजलपुर क्षेत्र के ग्राम खारिया में विराजित दुर्गा मैया के पंडाल में जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री विनोद खांडे के नेतृत्व में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर आवश्यक समझाइश दी गई।

जनचौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली, अभद्र अथवा आपत्तिजनक पोस्ट एवं कमेंट करने से बचने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान वाहन दुर्घटनाओं से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की गई।

चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामीणों से गांव में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए 108 एंबुलेंस सेवा तथा पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button