छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेंगाखार पुलिस की पहल।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेंगाखार पुलिस की पहल।*

*ग्राम लोहारीडीह में कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन एवं ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक।*

*पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पुलिस कप्तान के निर्देश*

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा कबीरधाम जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आम नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण करने और पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास व बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

*ग्राम लोहारीडीह में 14 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित*

इसी क्रम में थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा ग्राम लोहारीडीह ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से 14 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी खेल प्रतिभा को अवसर प्रदान करना तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा। कबीरधाम पुलिस एवं ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

*थाना प्रभारी ने यातायात एवं साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी*

प्रतियोगिता के दौरान थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री अरविंद साहू ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता बरतने की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, अनजान व्यक्तियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के महत्व से अवगत कराया।

*जमीन संबंधी विवादों से बचने एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील*

ग्रामीणों को जमीन संबंधी विवादों से बचने, भूमि से जुड़े मामलों में वैधानिक प्रक्रिया अपनाने तथा आपसी विवादों को बातचीत और कानूनी माध्यम से सुलझाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों को कानून का पालन करने, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

*सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध कबीरधाम पुलिस*

कबीरधाम पुलिस द्वारा खेल प्रतियोगिताओं, जनचौपाल एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों के बीच पहुंच बढ़ाने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के साथ संवाद एवं सहयोग स्थापित कर सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी है। इसी दिशा में कबीरधाम पुलिस नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, जन-जागरूकता तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य रूप से थाना प्रभारी श्री अरविंद साहू, चिंताराम साहू, गुलाब साहू मंगल यादव,संदीप यादव, ग्राम पटेल खिलेंद्र साहू, ग्राम खेल समिति राजेश यादव, प्रदीप साहू ,सुशील यादव, नेहरू साहू, सुमन साहू ,विजय मरावी, विजय यादव,के अतिरिक्त लगभग 300 की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button