छत्तीसगढ़

मवेशियों का अवैध परिवहन करते 03 आरोपियों को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 04 नग मवेशियों को कराया गया मुक्त।*

 

*मवेशियों का अवैध परिवहन करते 03 आरोपियों को थाना रेंगाखार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 04 नग मवेशियों को कराया गया मुक्त।*

*छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही, 06 लाख 80 हजार रुपये का मसरूका पुलिस ने किया जप्त।*

कबीरधाम जिले में पशुओं की अवैध बिक्री, तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अजाक/साइबर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेंगाखार जंगल निरीक्षक श्री अरविन्द साहू के नेतृत्व में थाना रेंगाखार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर घानीखूंटा तिराहा, ग्राम घानीखूंटा के पास बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक- CG- 04 LM- 5058 को रोककर जांच की गई। वाहन में दो भैंस, एक भैंसा एवं एक भैंस का बच्चा, कुल 04 नग मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर बिना दाना-पानी के परिवहन करते पाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से बिक्री एवं वध के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की ओर ले जाना बताया गया। मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से एक बोलेरो पिकअप वाहन कीमत लगभग 6,00,000/- रुपये, दो भैंस कीमत लगभग 60,000/- रुपये, एक भैंसा कीमत लगभग 20,000/- रुपये एवं एक पड़वा सहित कुल 04 नग मवेशी जप्त किए गए। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,80,000/- रुपये है।

उक्त मामले में थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी—*

* दिनेश मेरावी, पिता सुखमलाल मेरावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।

* राम मेरावी, पिता रजपाल मेरावी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।

* भगवान सिंह धुर्वे, पिता रामलाल धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरिया, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं की अवैध तस्करी, अवैध बिक्री एवं पशुओं के प्रति क्रूरता जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button