छत्तीसगढ़

श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने बधाई देकर मुंह मीठा कराया, आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिया गया शुभकामनाएँ

*राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली महिला आरक्षक मधु सोनी का पुलिस अधीक्षक ने किया उत्साहवर्धन।*

*श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने बधाई देकर मुंह मीठा कराया, आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिया गया शुभकामनाएँ।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने वाली महिला आरक्षक मधु सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। पुलिस अधीक्षक ने उनका मुंह मीठा कराकर इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल मेडल प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक मधु सोनी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित नेहरू स्टेडियम में दिनांक 07 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 5वीं वेटरन्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के लिए उन्हें रजत पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

मधु सोनी की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ा है। पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करना अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

मधु सोनी आगामी माह पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस आगामी प्रतियोगिता को लेकर उनकी तैयारियाँ और खेल के प्रति समर्पण उनकी निरंतर आगे बढ़ने की भावना को दर्शाते हैं। कबीरधाम पुलिस उनके आगामी खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए आशा करती है कि वे भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा महिला आरक्षक मधु सोनी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए मंगलकामना किया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button