देश दुनिया

केंद्रीय विद्यालय में जिलाधिकारी ने गणित प्रयोगशाला व लाइब्रेरी का लिया जायजा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजि हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद दूहन ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति में अपर समाहर्ता अनिल कुमार, अररिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरडी पासवान, जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके कश्यप, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सुबोध कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमन कुमार राय, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवम सिंह, एसएसबी 52वीं बटालियन के उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य पराशर त्यागी तथा पार्श्व गायक अमर आनंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्राचार्य कुमार राघवेंद्र द्वारा सभी अतिथियों एवं समिति के सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया। बैठक के दौरान विद्यालय की आर्थिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक उपरांत जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के गणित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को अध्ययन हेतु अनुकूल बताया और विद्यालय के समग्र वातावरण की सराहना की।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button