Blog

आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किया था वायरल

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांकेर जिले के चारामा के रहने वाले हैं। डॉक्टर का अश्लील वीडियो वायरल किया गया और इसके बाद गांव की पंचायत ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर डॉक्टर ने फांसी लगा ली थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कांकेर ब्लाक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 18 मई को छावनी थाना क्षेत्र में अपने भजीते के घर जाकर फांसी लाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में अश्लील वीडियो बनाने वाले और उसे वायरल करने वाले आरोपियों के नाम लिखे थे। पुलिस की जांच में प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। धारा 108 बीएनएस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान मृतक मामले में धारा 238, 3(5), बीएनएस, 67 बी आईटीएक्ट जोड़ा गया।

office boy girl

छावनी पुलिस की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया और कांकेर पहुंची। कांकेर के चारामा से पुलिस ने वीडियो बनाने और वायरल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष यादव,सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा,अनिल सिन्हा,सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम, नवीन निर्मलकर शामिल हैं। आरोपियो के द्वारा मृतक डांक्टर व लड़की का डॉक्टर के मकान मे 14 मई 25 की रात को छज्जे पर चढ़कर आपत्तिजनक स्थिति का विडियो बनाकर उसे वायरल किया था।  फिलहाल छावनी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रकरण में थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे, उप निरीक्षक वरूण देवता, एएसआई दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक आकाश तिवारी एवं थाना चारामा के थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

book now

The post आयुर्वेदिक डॉक्टर के सुसाइड मामले पुलिस की कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो किया था वायरल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button