*छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*
कवर्धा, नवंबर 20026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत ग्राम रौचन निवासी रामजी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि राजाबाई की, चंदनपुर निवासी प्रिंसराज की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता सुरेन्द्र कुमार को, नगर पंचायत बोड़ला निवासी शिवकुमार की आग लगने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्री मिनाक्षी को, ग्राम बोदलपानी निवासी सुधीराम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी रखौतिन बाई को, ग्राम मुड़घुसरी निवासी रामप्यारी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां हरलीबाई को और शिवरानी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता रामजी को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।




