छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं खाद्य विभाग लगाएगी शिविर, 31 जुलाई तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कराने के निर्देश

*पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति सुनिश्चित करने स्कूलों में लगेंगे ई-केवाईसी शिविर*

*कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं खाद्य विभाग लगाएगी शिविर, 31 जुलाई तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कराने के निर्देश*

कवर्धा,  जुलाई 2026। जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 3री से 12वीं तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग एवं खाद्य विभाग के समन्वय से विद्यालयों में विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल ई-केवाईसी के अभाव में छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लंबित ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों को पूर्ण कर जिला कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनके छात्रवृत्ति आवेदन लंबित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकासखंड के विद्यालयों से ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार कराएं, जिनका राशन कार्ड ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुआ है। संबंधित उचित मूल्य दुकानों (राशन दुकानों) से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विद्यार्थियों के राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यों एवं विद्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर विद्यार्थियों का ई-केवाईसी एवं ऑनलाइन छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय पर मिल सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button