छत्तीसगढ़

नशा मुक्त भारत अभियान: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

*नशा मुक्त भारत अभियान: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन*

*संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म, स्लोगन लेखन और शायरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन*

कवर्धा, जुलाई 2026। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माय भारत कवर्धा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में जिले के पात्र युवा संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री (शायरी) सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। अभियान का उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इच्छुक प्रतिभागी 20 जुलाई 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन और माय भारत कवर्धा ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button