छत्तीसगढ़

महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम

महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम
 सितंबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में 17 सितंबर को शाम 7 बजे “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, अतिथि व्याख्याताओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निर्धारित समय पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल का स्मरण करते हुए उनके स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
            महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि सेवा की भावना को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से किए गए कार्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात इसकी गतिविधियों के छायाचित्र एवं वीडियो भी संकलित किए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ गरिमामयी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का समापन हुआ।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button