छत्तीसगढ़

02 स्थायी वारंट एवं 01 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट की तामीली, पंडरिया पुलिस ने 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश

*

*02 स्थायी वारंट एवं 01 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट की तामीली, पंडरिया पुलिस ने 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय द्वारा जारी लंबित वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसी तारतम्य में लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा 02 स्थायी गिरफ्तारी वारंट एवं 01 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए कुल 03 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। तामील किए गए स्थायी गिरफ्तारी वारंट में (1) लक्ष्मण महिलांग, पिता शिवकुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मैनपुरा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम एवं (2) उमाशंकर यादव, पिता रमेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, गोपीबंद पारा, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम शामिल हैं। वहीं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट में (3) ईश्वर सिंह, पिता स्वर्गीय शंकर सिंह, निवासी ग्राम लाडांगपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए वारंटियों की धरपकड़ एवं विधिसम्मत कार्यवाही लगातार जारी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button