*जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के परीक्षा केन्द्र के पते में सुधार*
कवर्धा,नवंबर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र कोड 25160405 के सामने परीक्षा केन्द्र का पता मुद्रण त्रुटिवश गलत अंकित हो गया है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का पता सरस्वती शिशु मंदिर, पंडातराई, सहसपुर लोहारा अंकित है, जबकि परीक्षा केन्द्र का सही पता सरस्वती शिशु मंदिर, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम है। संबंधित परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र कोड 25160405 के पते में हुई मुद्रण त्रुटि को ध्यान में रखते हुए सही परीक्षा केन्द्र के पते पर पहुंचें। परीक्षा केन्द्र का सही पता सरस्वती शिशु मंदिर, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम है।




