Blog

रायपुर में हिरण की खाल और सींग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे तीनों, उड़नदस्ता की पकड़ में आए

रायपुर। वन्यजीवों के अवैध व्यापार पर लगाम कसते हुए रायपुर वन विभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विधानसभा रोड पर हिरण की खाल और सींग बेचने की फिराक में निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी निवासी भागीरथी, और तुला राम पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह तीनों आरोपी हिरण के अवशेषों, खाल और सींग को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने तत्काल संयुक्त रूप से कार्रवाई की और विधानसभा रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को हिरण के अवशेषों के साथ पकड़ा। बरामद की गई सामग्री को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित माना जाता है।

office boy girl

The post रायपुर में हिरण की खाल और सींग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे तीनों, उड़नदस्ता की पकड़ में आए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button