छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास से मिला सुरक्षित आशियाना और अभिसरण से मिला सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन*

*सेवा की कहानी जिसमे पक्के आवास ने बुंदकी बाई को दी नई उम्मीद*

*प्रधानमंत्री आवास से मिला सुरक्षित आशियाना और अभिसरण से मिला सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन*

कवर्धा, अक्टूबर 2026। विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत मिरमिटी निवासी श्रीमती बुंदकी बाई, पति स्व. श्री रामझूल विधवा महिला हैं। परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा भार उनके कंधों पर है। बुंदकी बाई के परिवार में उन्हें मिलाकर कुल 4 सदस्य हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए वे मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाती रही हैं।आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित आवास बनाना मुश्किल था। बुंदकी बाई के लिए सीमित आय में घर बनाना संभव नहीं था। बरसात के दिनों में कच्चे मकान की चिंता मौसम की मार और परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा परेशानी बनी रहती थी।

*प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बदली जिंदगी की तस्वीर*

बुंदकी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलने से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया। योजना से उन्हें पक्का एवं सुरक्षित घर मिला। अब पूरा परिवार मौसम की विपरीत परिस्थितियों से सुरक्षित है और अपने घर की छत को लेकर चिंता नहीं रही। पक्का मकान मिलने के बाद बुंदकी बाई के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई देता है। घर केवल ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान,आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। बुदकी बाई कहती है पहले कच्चे घर में रहने के कारण हर मौसम में चिंता बनी रहती थी। मजदूरी से परिवार चलाना मुश्किल था इसलिए पक्का घर बनाना मेरे लिए सपना मात्र था। आवास योजना से मेरा यह सपना पूरा हो गया। परिवार सुरक्षित घर में रहता है और मुझे अपने घर को देखकर बहुत खुशी होती है।

*अन्य योजनाओं के अभिसरण से मिला लाभ*

बुंदकी बाई के जीवन में बदलाव केवल पक्के आवास तक सीमित नहीं रहा। शासन की विभिन्न योजनाओं को आपस में जोड़कर परिवार को मूलभूत सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला है। विकसित भारत जी राम जी योजना से रोजगार का सहारा है। अपना आवास बनाने में 90 दिन का रोजगार और मजदूरी राशि मिला। स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय की व्यवस्था हो गई।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से बुंदकी बाई के परिवार को खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के माध्यम से परिवार को बिजली कनेक्शन का लाभ मिला। नल-जल योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत बुंदकी बाई को स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया। समूह से जुड़ने से उन्हें सामूहिक गतिविधियों बचत एवं आजीविका के नए अवसरों से जुड़ने का अवसर मिला है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कार्ड महतारी वंदन योजना सहित अन्य लाभ मिलने से जीवन पहले से और बेहतर हो गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button