छत्तीसगढ़

पण्डरिया में अवैध धान भंडारण पर मंडी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 120 कट्टी धान जब्त

*पण्डरिया में अवैध धान भंडारण पर मंडी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 120 कट्टी धान जब्त*

*कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर दो स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज*

कवर्धा, नवंबर 2026। जिले में धान के अवैध भंडारण एवं अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति पण्डरिया के अंतर्गत मंडी विभाग की टीम ने आज दो अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 120 कट्टी धान पाया गया। मंडी विभाग की टीम ने मौके पर ही धान जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने धान के अवैध भंडारण एवं अनियमित खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी एवं जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button