*अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्ति पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
*तीन अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध शराब एवं बिक्री रकम जप्त।*
कबीरधाम जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक- 18.11.2026 को चौकी पोडी, थाना सिटी कोतवाली एवं चौकी दामापुर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई।
*पोडी पुलिस की कार्यवाही:-* ग्राम रिवापार रोड पुल के पास शराब बिक्री करते पाए जाने पर ओमप्रकाश पिता तिजउ पात्रे, उम्र 43 वर्ष, निवासी रूसे, थाना पांडातराई को गवाहों के समक्ष रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी से 2,700 मिलीलीटर शराब, कीमत 1,200/- रुपये जप्त कर अपराध क्रमांक- 178/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
*थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:-* राजनांदगांव बायपास कवर्धा में शराब का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जलील पिता जमशीर साह, उम्र 38 वर्ष, निवासी महराजपुर, थाना कवर्धा को पकड़ा गया। आरोपी से 5,760 मिलीलीटर अवैध शराब, कीमत 2,560/- रुपये एवं 240/- रुपये बिक्री रकम जप्त कर अपराध क्रमांक- 551/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
*चौकी दामापुर पुलिस की कार्यवाही:-* ग्राम अतरियाखुर्द नहर पार के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर योगेश पिता थलेश्वर सतनामी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अतरियाखुर्द को पकड़ा गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक- 193/26, धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।





