सेहत

प्रोटीन वाली रोटी बनाने की रेसिपी, इन चीजों को मिलाकर करें तैयार, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी चंगी

भारतीयों के खाने में रोटी सबसे अहम है। ज्यादातर लोग दिन में दो बार रोटी खाते हैं। अब रोटी को हेल्दी बनाना आपकी जिम्मेदारी है। आपको अपनी रोटी में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। इससे रोटी कहीं ज्यादा हेल्दी बन जाएगी। जी हां बहुत कम बदलाव करके आप रोटी को आसानी से हेल्दी बना सकते हैं। इस तरह की रोटी वजन घटाने, डायबिटीज को कम करने में मदद करती है। जब रोटी में आप थोड़ा प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शामिल कर लेते हैं तो इससे रोटी तेजी से ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती। इस तरह की रोटी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। आइये जानते हैं प्रोटीन वाली रोटी बनाने की रेसिपी।

प्रोटीन से भरपूर रोटी में बदल सकते हैं। इसके लिए रोटी के अनाज बदलना जरूरी है। आप सिर्फ गेहूं की रोटी खाते हैं तो इससे सिंपल कार्बोहाइड्रेट मिलता है। लेकिन कब इसमें कुछ कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाले मिलेट्स शामिल कर लेते हैं तो ये रोटी प्रोटीन रिच हो जाती है। रोटी बनाने के लिए आप 4 कप आटा लेते हैं तो इसमें 2 कप बेसन मिला दें। आप छिलके वाले चने को पिसवाकर बेसन मिला सकते हैं या फिर नॉर्मल बाजार में मिलने वाले बेसन को मिला सकते हैं। अब इसमें एक चौथाई हिस्सा यानि 1 कप कोई भी मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा या मक्का मिला दें। अब एक चौथाई हिस्सा यानि 1 कप गेहूं का आटा मिलाएं। सारे आटे को मिक्स करके रख दें।

प्रोटीन वाली रोटी कैसे बनाएं?

अब जब भी आपको रोटी बनानी है इस आटे में से जरूरत के हिसाब से आटा लें और उसे अच्छी तरह गूंथकर तैयार कर लें। इस आटे से चकला बेलन की मदद से गोल रोटी बना लें। अब इसे तवे पर सेंक लें और इसे किसी भी सब्जी, दही या फिर चटनी और अचार के साथ खाएं। बेसन वाली रोटी प्रोटीन से भरपूर होती है। इस रोटी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बच्चे और बड़े सभी को इस तरह की रोटी खानी चाहिए। प्रोटीन वाली रोटी खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और पेट फुल रहता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button