* *
*सिंघनपुरी जंगल पुलिस की कार्यवाही, बिना वैध दस्तावेज अवेध तरीके से परिवहन किया जा रहा 74 बोरी धान पकड़ा गया, वाहन एवं धान खाद्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द।*
कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध धान परिवहन के मामलों में संबंधित विभाग से समन्वय कर प्रभावी कार्यवाही करें। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस द्वारा क्षेत्र में निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंसुला, ग्राम पंचायत जुनवानी जंगल में बिना आवश्यक दस्तावेज के धान परिवहन किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मौके पर पिकअप वाहन क्रमांक CG – 24 R – 2932 में परिवहन किए जा रहे 74 बोरी पुराने धान को पकड़ा गया। वाहन चालक लोचन यादव, पिता जगनूराम यादव, निवासी बासिनझोरी, थाना सहसपुर लोहारा, के द्वारा धान परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा धान एवं वाहन को नियमानुसार आगे की कार्यवाही हेतु सुपुर्दगी में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश चंण्ड एवं थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम तथा खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।





