Blog

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के नियम

भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मंगलवार को डीपीएस रिसाली के विद्यार्थियों को ट्रैफिक पार्क का भ्रमण कराकर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित यातायात की जानकारी देने के साथ उन्हें अपने परिवार एवं समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डीपीएस रिसाली के विद्यार्थियों को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ट्रैफिक पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी देते हुए ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक, जेब्रा क्रॉसिंग तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के तरीकों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया।

Nov 26 118

विद्यार्थियों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी यातायात जागरूकता की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने माता-पिता एवं परिजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

बच्चों ने संदेश दिया कि “मम्मी-पापा, हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाना, कार में सीट बेल्ट लगाना, तेज रफ्तार से बचना और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात मत करना। सुरक्षित घर लौटना है, हमें आपका इंतजार है।” इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा का जागरूक संदेशवाहक बनाकर उनके माध्यम से प्रत्येक परिवार तक यातायात नियमों के पालन का संदेश पहुंचाना है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने एवं उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित यह शैक्षणिक पहल सराहनीय रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन में हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचें। बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, क्योंकि सुरक्षित यातायात हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

The post नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान, ट्रैफिक पार्क में सीखे सड़क सुरक्षा के नियम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button