छत्तीसगढ़

कबड्डी, गोला फेंक, दौड़, रस्साकशी एवं फुगड़ी प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा*

*नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 150 युवाओं ने दिखाया दमखम*

*कबड्डी, गोला फेंक, दौड़, रस्साकशी एवं फुगड़ी प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा*

*खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की पहल*

कवर्धा, नवंबर 2026। मेरा युवा भारत, कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 150 युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में युवाओं के लिए कबड्डी, गोला फेंक एवं 400 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए रस्साकशी, फुगड़ी एवं 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेलों के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जनभागीदारी एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री परषोत्तम निर्मलकर उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम का नेतृत्व माय भारत यूथ वॉलंटियर श्री रोहित रजक एवं श्री रुद्रचरण यादव ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अतिथियों में श्री केशव प्रसाद जायसवाल, डॉ. कृष्णा कार्की, डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी, श्री गुलशन चंद्राकर, श्री झगर कुमार साहू, श्री विकास जोशी, सुश्री गुलाबा धृतलहरे, सुश्री अनिता देवांगन, सुश्री माया भास्कर, श्रीमती जिज्ञासा पात्रे, सुश्री दिव्या भारती कुर्रे, श्री धनंजय चंद्रवंशी (अतिथि क्रीड़ा अधिकारी), श्री चंद्रभूषण चंद्रवंशी, सुश्री अंजू रजक एवं श्री सौरभ धावलकर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा अन्य युवाओं को भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

*नशामुक्त युवा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ*

खेलकूद प्रतियोगिता के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत 100 सप्ताह के नशामुक्त युवा संकल्प अभियान का संदेश भी दिया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button