छत्तीसगढ़

बिरेन्द्रनगर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया थाना सहसपुर लोहारा का भ्रमण, साइबर अपराधों एवं यातायात नियमों के प्रति थाना प्रभारी ने किया जागरूक।*

*थाना – सहसपुर लोहारा जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*
*दिनांक – 17.11.2026*

*बिरेन्द्रनगर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया थाना सहसपुर लोहारा का भ्रमण, साइबर अपराधों एवं यातायात नियमों के प्रति थाना प्रभारी ने किया जागरूक।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सहसपुर लोहारा श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न कानूनी विषयों से परिचित कराने के साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक- 17.11.2026 को थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरेन्द्रनगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लगभग 50 छात्र-छात्राओं को थाना सहसपुर लोहारा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुषमा ध्रुवे (पीटीआई), श्रीमती तेजस्वनी ठाकुर (आईटी टीचर) एवं श्रीमती मोनिका पुरैना (सहायक शिक्षिका) भी उपस्थित रहीं।

थाना भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराधों एवं उनसे बचाव के कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ ही उनमें कानून के प्रति जागरूकता, यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की समझ विकसित करना है। साथ ही थाना भ्रमण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधे संवाद करने और उनसे परिचित होने का अवसर प्रदान किया गया, ताकि भविष्य में उनके साथ घटित किसी अपराध, समस्या अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर वे बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क कर अपनी बात साझा कर सकें। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करना भी प्रमुख उद्देश्य है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button