*किसान तुलसराम चंद्रवंशी ने घर बैठे मोबाइल से काटा धान विक्रय का टोकन, उपार्जन केंद्र में बेचा 50 क्विंटल धान*
*‘तुहर टोकन’ ऐप से मिली सुविधा, समय और मेहनत की बचत होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*
कवर्धा नवंबर 2026। खेती-किसानी में किसान की मेहनत पूरे साल लगी रहती है। फसल तैयार होने के बाद उसे सही समय पर बेचने के लिए टोकन प्राप्त करना और उपार्जन केंद्र तक धान पहुंचाना भी एक जरूरी प्रक्रिया होती है। अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन टोकन सुविधा से किसानों को इस प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिल रही है। इसका लाभ ग्राम चरडोनगरी निवासी श्री तुलसराम चंद्रवंशी को भी मिला है।
श्री तुलस राम चंद्रवंशी के पास कुल 9 एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने 4 एकड़ 50 डिसमिल में धान की खेती की है। इस सीजन में उन्हें कुल 96 क्विंटल धान का विक्रय करना है। आज उन्होंने ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल से 50 क्विंटल धान का ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और उपार्जन केंद्र ग्राम कोठार पहुंचकर अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचा। वे बताते हैं कि अब टोकन प्राप्त करने के लिए समिति तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन मिल जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
श्री तुलस राम चंद्रवंशी ने बताया कि ग्राम कोठार के उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था मिली। वहां पीने के पानी, छाया और बारदानों की उपलब्धता रही, जिससे धान विक्रय का काम आसानी से पूरा हो गया। श्री तुलस राम चंद्रवंशी कहते हैं कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किसानों के सम्मान और सुविधा का ध्यान रखा है। अब धान बेचने के लिए टोकन लेने की चिंता नहीं रहती। मोबाइल से ही घर बैठे टोकन मिल जाता है और उपार्जन केंद्र में भी जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। इससे हम किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।





