छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

*अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी*

*12 से 18 जनवरी 2027 तक बिलासपुर में होगी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी एवं ट्रेड्समैन की भर्ती*

कवर्धा,  सितम्बर 2026। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 12 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसी प्रकार अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए भर्ती का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के वे अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रैली में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जेआईए वेबसाइट एवं उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी साथ रखना आवश्यक है।
अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय के आधिकारिक ह्वाट्सऐप चैनल से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button